सिर्फ करीना कपूर ही नहीं इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी की भी फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है मालदीव

By मेघना वर्मा | Published: September 4, 2018 12:22 PM2018-09-04T12:22:35+5:302018-09-04T12:22:35+5:30

इस जगह को स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे बेहतरीन जगह भी मानी जाती है।

bollywood celebrity's favourite holiday destination is maldives things to do in maldives | सिर्फ करीना कपूर ही नहीं इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी की भी फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है मालदीव

सिर्फ करीना कपूर ही नहीं इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी की भी फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है मालदीव

बॉलीवुड सेलेब्स को जब भी मौका मिलता है वह घूमने निकल जाते हैं। कभी अकेले तो कभी अपने परिवार के साथ। इन दिनों बॉलीवुड क्ववीन करीना कपूर खान अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उनके साथ बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान, बेटे तैमूर खान, सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी साथ हैं। खास बात ये है कि मालदीव एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है जिसे बॉलीवुड का चहेता टूरिस्ट प्लेस कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपनी छुट्टियों में मालदीव के खूबसूरत बीच पर अपना समय बिताते दिखाई देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स की बात बताने जा रहे हैं जो हाल ही में अपनी छुट्टियां मालदीव में बिताते दिखाई दिए हैं। 

1. परिणीती चोपड़ा

बॉलीवुड की चुलबुली और बोल्ड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने हाल ही में अपनी छुट्टियां मालदीव में मनाई हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर उन्होंने अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। मालदीव में वह वॉटर स्पोर्टस के साथ बीच पर सनबाथ लेती दिखाई दीं। 

2. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

इसी साल शिल्पा शेट्टी भी मालदीव में अपना वेकेशन मनाती दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो एक यॉट पर मछली पकड़ती नजर आ रही है। शिल्पा भी इस ट्रिप पर शिल्पा काफी इन्जवॉय करती दिखाई दे रही हैं। 

3. शाहिद कपूर

बॉलीवुड में अपने डांस और दमदार एक्टिंग की वजह से जाने जाने वाले शाहिद कपूर भी कुछ समय पहले मालदीव में पत्नी मीरा राजपूत के साथ वेकेशन मनाते दिखाई दिए थे। यहां के आइसलैंड और बीच पर दोनों ही इंज्वॉय करते स्पॉट किए गए थे। इन दोनों ने भी मालदीव में वॉटर स्पोर्टस और यॉट राइडिंग का मजा लिया। 

4. बिपाशा बासु

अपनी हॉट अदाओं और फिटनेस के लिए फेमस बिपाशा बासु भी कुछ दिनों पहले मालदीव में छुट्टियां बिताती हुई दिखाई दी थी। सुरप हॉट ड्रेस में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करके अपने परफेक्ट हॉलीडे की जानकारी लोगों को दी थी। 

5. करीना कपूर खान

करीना कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव के खूबसूरत बीच पर छुट्टियां मना रही हैं। उनके साथ पति सैफ अली खान, सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  

मालदीव में ये है खास 

स्कूबा डाइविंग के लिए है सबसे बेहतरीन

36 मूंगा प्रवालद्वीप और 1192 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना मालदीव रंग-बिरंगे रंगों और समुद्री जीवों से घिर हुआ है। इस जगह को स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे बेहतरीन जगह भी मानी जाती है। मालदीव के हर रिसॉर्ट के पास आफको स्कूबा डाइविंग का इंतजाम दिखेगा। अगर आप भी पानी के अंदर के जीवन को देखने और उसे जीना चाहते हैं तो आप यहां स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं।

पनडुब्बी की सवारी

कभी फिल्मों में आपने भी समुद्र के नीचे पनडुब्बी को चलते देखा होगा तो आपको मन भी उसपर बैठने को किया होगा। मालदीव में छुट्टियां बिताने जा रहे हैं तो आप यहां पनडुब्बी की सवारी कर सकते हैं। इसके अंदर से समुद्र की एक अलग ही दुनिया देखने को मिलेगी जो आपको किसी अलग ही तरह का अनुभव करवाएगी। 
 

 

Web Title: bollywood celebrity's favourite holiday destination is maldives things to do in maldives

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे