ये हैं दुनिया के सबसे छोटे देश, मात्र 801 है जनसंख्या

By मेघना वर्मा | Published: February 28, 2018 05:20 PM2018-02-28T17:20:27+5:302018-02-28T17:32:21+5:30

अगर हम कहें कि दुनिया में कुछ ऐसे पूर्ण विकसित देश भी हैं जिनकी जनसंख्या बहुत कम है और ऐसे देशों की संख्या एक नहीं या दो नहीं बल्कि ज्यादा ही हैं।

7 smallest country in the world | ये हैं दुनिया के सबसे छोटे देश, मात्र 801 है जनसंख्या

ये हैं दुनिया के सबसे छोटे देश, मात्र 801 है जनसंख्या

आज जहां भारत जनसंख्या की सूचि में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है वहीं दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां की जनसंख्या एक हजार से भी कम है। जी हां... दुनिया में आज भी ऐसे कुछ देश हैं जहां की जनसंख्या इतनी कम है कि जान कर आपको हैरानी होगी। तो आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जो जनसंख्या के मामले में सबसे छोटे हैं। बढ़ती जनसंख्या के दौर में ये कुछ ऐसे देश हैं जहां की जनसंख्या में अचानक गिरावट भी आई है। 

1. वैटिकन सिटी

यूरोप के देश वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जा सकता है। जनसंख्या के साथ क्षेत्रफल में भी यह देश सबसे छोटे हैं। वैटिकन सिटी मात्र 0.44 वर्ग किलोमीटर में बसा है। हालांकि हर वर्ष यहां हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन इस देश की अपनी कुल आबादी 801  ही है। आंकड़ों की बात करें तो इनमें खासा बदलाव नहीं आते। 2017 में यहां की जनसंख्या मात्र 792  थी। 

2. मोनाको

यूरोप के ही एक और देश मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। मोनाको सिर्फ 2।02 वर्ग किलोम्मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। समुद्र से घिरे खूबसूरत इस शहर की राजधानी भी मात्र 37 से 38 हजार के बीच है। मोनाको देश अपने कैसीनो के लिए प्रसिद्ध है हालांकि, मोनाको के निवासियों को जुआ या कैसीनो में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। जेम्स बॉन्ड कैसीनो के एक विशेष प्रशंसक हैं, उन्होंने कभी न कभी, गोल्डन आई और कैसीनो रोयाल में इसका दौरा किया था।

यह भी पढ़ें: इस शहर को कहते हैं भारत का 'फ्रांस', हर साल घूमने के लिए आते हैं हजारों सैलानी

3. नौरू

चारों ओर समुद्र से घिरे इस देश की खूबसूरती देखते ही बनती है। 21.3 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश में मात्र 10 हजार लोग रहते हैं। इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है। यहां के लोग समुद्र पर ही पूरी तरह आश्रित हैं। पूरा व्यापार और रहन-सहन के लिए यह देश समुद्र और उसके जीव पर निर्धारित रहता हैं। 

4. सान मारिनो

61 वर्ग किलोमीटर में फैला सैन मैरिनो दुनिया का 5वां सबसे छोटा देश है। यहां की जनसंख्या लगभग 30 हजार है। यहां की खास बात ये है कि सैन मैरिनो में कोई विश्वविद्यालय या कॉलेज नहीं है और जो छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने का निर्णय लेते हैं, आमतौर पर इटली में विश्वविद्यालय की ओर अपना रुख करते हैं जहां सैन मैरिनो के हाई स्कूल डिप्लोमा की मान्यता प्राप्त है।

5. मालदीव 

हिन्द महासागर का मोती कहा जाने वाला देश मालदीव भी दुनिया के छोटे देशों में से एक है। 298 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की आबादी लगभग साढ़े तीन लाख के करीब है। नील समुद्र से घिरा ये देश पूरे साल पर्यटकों से घिरा रहता है। इस देश में ज्यादातर इस्लाम धर्म के लोग रहते हैं।

यह भी पढ़ें: हनीमून पर जा रहे हैं तो बैग में भूल से भी ना रखें ये 5 चीजें

6. माल्टा

यूरोप में स्थित ये देश पूर्ण रूप से विकसित देश है। झील और समुद्र के इस शहर में ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग की गयी है।  316 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की राजधानी लगभग सवा चार लाख है।   

Web Title: 7 smallest country in the world

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :travelट्रेवल