अकेले हैं तो परेशान ना हो कम बजट में सोलो ट्रैवेलिंग के लिए परफेक्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशन

By मेघना वर्मा | Published: July 31, 2018 11:42 AM2018-07-31T11:42:33+5:302018-07-31T11:42:33+5:30

ऐसा नहीं है कि मथुरा-वृंदावन सिर्फ धार्मिक प्रवृत्ति के लोग जाते हैं। अगर आपको बेहतरीन कलाकृतियों वाले मंदिर देखने हैं तो भी यहां जा सकते हैं।

5 Best Places For Solo Travel In India | अकेले हैं तो परेशान ना हो कम बजट में सोलो ट्रैवेलिंग के लिए परफेक्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशन

अकेले हैं तो परेशान ना हो कम बजट में सोलो ट्रैवेलिंग के लिए परफेक्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशन

लोग अक्सर घूमने के लिए किसी के साथ या किसी ग्रुप का इंतजार करते हैं। फिर ट्रिप का प्लान बनते-बनते अचानक ही कैंसिल हो जाता है। ऐसे में पूरा मूड भी खराब हो जाता है। अगर आपका ग्रुप टूर या किसी के साथ जाने का प्लान कैंसिल हो रहा है तो आप सोलो ट्रैवेल भी कर सकते हैं। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगह बताने जा रहे हैं जहां आप कम बजट में सोलो ट्रैवेल कर सकते हैं। 

1. पुडुचेरी

पुडुचेरी को देश का मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। शहर के भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते हैं तो आप पुडुचेरी का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां के समुद्र तट यानी बीचेज आपकी सारी टेंशन दूर कर देगी। आप चाहें तो साईकिल हायर कर फ्रेंच स्टाइल में बने पुडुचेरी को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

2. नैनीताल

अगर आप अपनी सोलो ट्रिप किसी शांत जगह पर बिना किसी परेशानी के साथ बिताना चाहते हैं तो आप नैनीताल और भीमताल का प्लान बना सकते हैं। प्राकृतिक नजारों के बीच यहां आप नैना झील के शांत पानी में बोटिंग कर सकते हैं। भीमताल के सामने अपनी शांत और खूबसूरत शाम को बिता सकते हैं। 

3. खज्जियार

हिमाचल प्रदेश वैसे भी प्रकृति के सुन्दर नजारों के लिए जाना जाता है। आप भी अपनी छुट्टियां अगर प्रकृति के बीच मनाना चाहते हैं तो चंबा जिले में बसे खज्जियार में जा सकते हैं। इसे मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यहां आपको झील, चारागाह और जंगल ये तीन तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां की खूबसूरती देखकर आपको ऐसा लगेगा कि बस यहीं रह जाएं और शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी में वापस न जाएं।

4. कसोल

हिमाचल प्रदेश में स्थित बेदह शांत और खूबसूरत है कसोल। बारिश के दौरान आपको कभी न भुलाने वाला अहसास होगा। कसोल जाकर आप प्रकृति की खूबसूरती को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तब भी आपको कसोल जरूर जाना चाहिए जो पार्वती नदी के किनारे घाटियों के बीच स्थित छोटा सा गांव है।

5. मथुरा-वृंदावन

ये भी पढ़ें - भगवान शिव की वो 5 सबसे ऊंची प्रतीमा जो दूर से भी आती हैं नजर, इस सावन कीजिए दर्शन

ऐसा नहीं है कि मथुरा-वृंदावन सिर्फ धार्मिक प्रवृत्ति के लोग जाते हैं। अगर आपको बेहतरीन कलाकृतियों वाले मंदिर देखने हैं, तो भी आप यहां आ सकते हैं। आप यहां निधिवन, प्रेम मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साथ गोकुल और ब्रज घूम सकते हैं। 

Web Title: 5 Best Places For Solo Travel In India

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे