गोवा से हो गए बोर? कम बजट में एशिया के ये 5 बीच देंगे गर्ल्स गैंग के साथ बैचलर पार्टी का पूरा मजा

By गुलनीत कौर | Published: March 12, 2019 02:43 PM2019-03-12T14:43:09+5:302019-03-12T14:43:09+5:30

गोवा भले ही मजेदार जगह है लेकिन अब बेहद कॉमन हो गया है। गोवा के बीचेस के अलावा आप एशिया के और भी कई सुन्दर बीचेस का मजा ले सकती हैं। यहां आप अपनी 'गर्लफ्रेंड्स' के साथ यादगार बैचलरेट एन्जॉय कर सकती हैं।

5 best and safe beach destinations for girls bachelorette party in Asia region | गोवा से हो गए बोर? कम बजट में एशिया के ये 5 बीच देंगे गर्ल्स गैंग के साथ बैचलर पार्टी का पूरा मजा

गोवा से हो गए बोर? कम बजट में एशिया के ये 5 बीच देंगे गर्ल्स गैंग के साथ बैचलर पार्टी का पूरा मजा

तो आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी नजदीक है और आप उसके लिए एक मजेदार बैचलर पार्टी का प्लान बना फरही हैं? लेकिन अपने शहर में ही कहीं पार्टी करने की बजाय कहीं बाहर जाना चाहती हैं? और दिमाग में पहला आईडिया गोवा का आ रहा है तो एक बार फिर सोच लें। क्योंकि गोवा भले ही मजेदार जगह है लेकिन अब बेहद कॉमन हो गया है। गोवा के बीचेस के अलावा आप एशिया के और भी कई सुन्दर बीचेस का मजा ले सकती हैं। यहां आप अपनी 'गर्लफ्रेंड्स' के साथ यादगार बैचलरेट एन्जॉय कर सकती हैं। एक नजर डालें आगे बताई जा रही एशिया की 5 ऑफबीट बीचेस डेस्टिनेशन पर:

1) श्रीलंका

अगर आपको लगता है कि श्रीलंका कोई खास जगह नहीं है और यहां देक्खने लायक कुछ नहीं है तो आपकी जानकारी बिलकुल गलत है। एक बार यहां की हरियाली और सुन्दर बीचेस पर नजर तो डालें, दिल खुश हो जाएगा। श्रीलंका के बीचेस दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेस में से एक माने जाते हैं। क्वैंट मिरिसा, अमान्वेल्ला बीच सबसे फेमस हैं। इसके अलावा एलीफैंट ओर्फनेज भी आएं। सी-फूड पसंद है तो कोलोंबो के 'मिनिस्ट्री ऑफ क्रैब' जाना ना भूलें।

2) को-समुई

थाईलैंड में बैंकॉक से करीब 750 कि.।मी। की दूरी पर स्थित को-समुई एक ऐसी जगह है जहां साफ, सुन्दर, मेले पानी वाले बीचेस हैं। यहां आपको थाईलैंड की बाकी जगहों के मुकाबले भीड़ भी कम मिलेगी। इसका कारण सिर्फ इतना है कि यह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से दूर पड़ता है। मगर यहां जाना बेकार नहीं होगा। यहां आपको बीचेस की असल खूबसूरती और सुन्दर वातावरण का अनुभव होगा और वापस लौटने का मन भी नहीं करेगा।

3) वियतनाम

अगर आपका गर्ल गंग खाने-पीने का शौक़ीन  है तो आप लोगों को वियतनाम जरूर जाना चाहिए। यहां आपको खाने की इतनी वैरिएटी मिलेगी कि आप ना तो पूरी गिन पाएंगी और ना ही सब कुछ खा पाएंगी। लेकिन वैरायटी खत्म नहीं होगी। फूड के अलावा वियतनाम खूबसूरत बीचेस के लिए भी जाना जाता है। वियतनाम की गलियों में साइकिल लेकर घूमने का मजा ही अलग है। अगर जाएं तो यह भी ट्राई करें।

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते एक साथ है 5 छुट्टियां, IRCTC टूर पैकेज से 4 दिन घूमें उदयपुर, कीमत सिर्फ 8 हजार

4) बाली

इंडोनेशिया का बालि बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में जाना जाता है। लेकिन पर्यटकों के लिए सुरक्षित होने के चलते यह जगह लड़कियों के घूमने के लिए भी सही है। बालि में कूटा, सेमिन्यक, जिम्बरन, उबुद आदि सुन्दर जगहे हैं। यहां बीचेस के साथ नाईट लाइफ एन्जॉय करने के कई तरीके हैं। बालि मीनाप और आपका गर्ल्स गैंग 2 मिनट के लिए भी बोरियत को महसूस नहीं करेगा। 

5) कंबोडिया

समुद्र के ऊपर बसे एक गांव में आप अपने गर्ल्स गैंग के साथ मौज मनाएं, सपने में भी आपने कभी सोचा था क्या? लेकिन अब ये सच हो सकता है। कंबोडिया में आप ऐसे ही खूबसूरत गांव की सैर कर सकती हैं। कंबोडिया में सुन्दर बीचेस के अलावा कई सारी टूरिस्ट अट्रैक्शन हैं जहां लाइफ में एक बार जाना तो बंगता है। तो फिर अपने गर्ल्स गैंग के साथ क्यों ना जाएं! 

Web Title: 5 best and safe beach destinations for girls bachelorette party in Asia region

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे