युवराज सिंह भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे और टी20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह ने साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। युवराज सिंह ने 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड और 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 करियर की शुरुआत की थी। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहां हुआ था। युवराज ने 12 नवंबर 2015 को एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी, इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। Read More
International Masters League T20: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दिनेश रामदीन के अर्धशतक और कप्तान ब्रायन लारा की प्रभावशाली पारी की बदौलत शानदार प्रदर्शन किया। ...
IML 2025: युवराज सिंह के तेज अर्धशतक और शाहबाज नदीम के चार विकेट की मदद से इंडिया मास्टर्स ने गुरुवार को रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रनों से हरा दिया। ...
योगराज सिंह ने अनफ़िल्टर्ड बाय समदिश पर कहा, "हमारे देश के लिए, अगर युवराज सिंह कैंसर से मर जाते और भारत को विश्व कप दिलाते, तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता। ...
Robin Uthappa Virat Kohli Yuvraj Singh: युवराज ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम कोे टी20 और वनडे विश्व कप में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ...
Yuvraj Singh Shared a Funny Video: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक शख्स युवराज सिंह के शॉर्ट्स को कॉपी करता नजर आ रहा है। ...