वीवीएस लक्ष्मण (एक नवंबर 1974) भारत के पूर्व क्रिकेटर। लक्ष्मण को अपने डेढ़ दशक से लम्बे क्रिकेट करियर में वनडे से ज्यादा सफलता टेस्ट में मिली। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें सबसे सफल भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने क्रिकेटर करियर में कुल 17 टेस्ट सेंचुरी बनाईं जिनमें से छह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी गई थीं। लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार वनडे शतक भी बनाए हैं। लक्ष्मण ने टेस्ट में दो डबल सेंचुरी बनाई और दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री सम्मानित किया है। क्रिकेट जगत की सबसे मशहूर पत्रिका विज़्डन ने साल 2002 में विज़्डन क्रिकेटर ऑफ दी ईयर चुना था। Read More
VVS Laxman: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम में स्टार विकेटकीपर और ओपनर को नहीं दिया मौका, जानिए पूरी टीम ...
सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात हैदराबाद में चार लोगों ने बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पूरा देश काफी गुस्से में है। ...