अभिनेता विवेक ओबरॉय का जन्म तीन सितम्बर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता सुरेश ओबरॉय फिल्म अभिनेता थे। विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कम्पनी (2002) में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में विवेक ने निगेटिव रोल निभाया। कम्पनी के बाद विवेक शाद अली की फिल्म साथिया (2002) में रोमांटिक रोल में नजर आए। साल 2004 में मणिरत्नम की हिट फिल्म 'युवा'में भी विवेक ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। साल 2006 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओंकारा में विवेक ओबरॉय एक बार फिर गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आए। अपने अब तक के करिर में विवेक ओबरॉय दो दर्जन से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। Read More
गुरुवार को एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में विवेक के मुंबई आवास पर रेड की थी। ...
बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच टीम ने विवेक ओबरॉय के घर पर छापा मारा है। टीम को सैंडलुवड ड्रग केस में आरोपी आदित्य अल्वा की तलाश है। वह विवेक के साले हैं। ...
पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का कारोबार करने वालों पर एनसीबी की टीम ने पैनी नजर रखी हुई है। इस मामले में अब विवेक ओबेरॉय के बहनोई का नाम भी सामने आ रहा है। ...
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 'कसौटी जिंगदी की' में श्वेता द्वारा निभाया गया प्रेरणा का रोल आज भी फैंस के जहन में ताजा है। ...