सैंडलवुड ड्रग केस: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को मिला नोटिस, कल घर पर हुई थी छापेमारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2020 01:14 PM2020-10-16T13:14:23+5:302020-10-16T13:14:23+5:30

गुरुवार को एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में विवेक के मुंबई आवास पर रेड की थी।

vivek oberoi wife priyanka alva served notice | सैंडलवुड ड्रग केस: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को मिला नोटिस, कल घर पर हुई थी छापेमारी

सैंडलवुड ड्रग केस: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को मिला नोटिस, कल घर पर हुई थी छापेमारी

Highlights स्कैंडल में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा का नाम भी आया है। प्रियंका को भी नोटिस जारी किया गया है।

बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन की जांच के तार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंचे हैं। हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत 11 लोगों को प्रतिबंधित ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस स्कैंडल में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा का नाम भी आया है। 

गुरुवार को  एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में विवेक के मुंबई आवास पर रेड की थी। आदित्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं। इसी केस के चलते विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा को नोटिस थमाया गया है।

सभी को पता है कि इस मामले के लिंक विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा से जुड़े हुए हैं।इसी कारण से  प्रियंका को भी नोटिस जारी किया गया है। सैंडलवुड ड्रग्स मामले में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं।

विवेक के घर छापेमारी

सीसीबी ने कोर्ट वॉरंट लेकर विवेक के घर की तलाशी ली। सीसीबी के अनुसार विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं, हमें सूचना मिली थी कि अल्वा वहां हैं। पुलिस वॉरंट के साथ विवेक के घर पहुंची है। आदित्य के घर भी सीसीबी छानबीन कर चुकी है।

आदित्य अलावा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य अल्वा का नाम उन 12 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिल्मी पार्टियों में उनका नाम खासा मशहूर बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीसीबी अभी आदित्य अल्वा की तलाश में है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना है या नहीं।

एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को किया गया था गिरफ्तार

हाल ही में पुलिस ने अस मामले में कन्नड़ फिल्म में ड्रग्स फैलाने वाली एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। वहीं फिल्म निर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने सैंडलवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर सीसीबी के पास अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि यहां के फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में शामिल हैं।

Web Title: vivek oberoi wife priyanka alva served notice

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे