सुनील गावस्कर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो पहले बॉम्बे क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और बाद में भारतीय टीम में शामिल हुए। सुनील गावास्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाते हैं। उनके नाम काफी समय तक सबसे अधिक टेस्ट रनों और टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड रहा, जिसे करीब 2 दशक बाद भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा। सुनील गावस्कर ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 3 बार किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया हो, हालांकि इनमें से एक भी मैच में भारत को जीत हासिल नहीं हुई। गावस्कर का जन्म मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में 10 जुलाई 1959 को हुआ था। 1966 में वे भारत के सबसे अच्छे 'स्कूलबॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बने। मुंबई के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रह चुके सुनील गावस्कर ने 1968-69 में कर्नाटक के विरुद्ध मैच खेला, लेकिन उनके बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उनके सेलेक्शन पर ही सवाल उठ गए। 1983-84 में गावस्कर का बैट वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल द्वारा एक जान-बूझकर फेंकी गई गेंद में टूट गया। दूसरे टेस्ट में गावस्कर ने जवाबी हमला करते हुए मार्शल की गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 37 बॉल पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। गावस्कर ने 121 रन बनाए, जो उनका 29वां टेस्ट शतक था, जो 94 बॉल पर उनके 95वें टेस्ट मैच में था। इस रिकॉर्ड के साथ गावस्कर ने महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। अपने करियर के 99वें टेस्ट मैच में शतक जमाकर गावस्कर ने सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके नाम (विकेटकीपिंग को छोड़कर) 100 से भी अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। गावस्कर को भारतीय नागरिक सम्मान पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। 2012 में उन्हें 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर क्रिकेट इन इंडिया' दिया गया। Read More
टी20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में लगातार मैच रद्द होने से सुनील गावस्कर काफी नाराज हुए। गावस्कर ने कहा कि आईसीसी से अनुरोध है कि उसे ऐसी जगहों पर मैचों की मेजबानी नहीं करनी चाहिए जहां पूरे मैदान को कवर करने के लिए कोई कवर नहीं है। ...
Rohit Sharma MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस तो अब क्वालीफाई नहीं कर सकती लेकिन 15 दिन बाद टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा। ...
गावस्कर ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को "खिलाड़ियों" और "बोर्ड" को दंडित करना चाहिए। लियाम लिविंगस्टोन अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपने घुटने को आराम देने के लिए मौजूदा आईपीएल से इंग्लैंड लौट आए। ...
अकरम के मुताबिक, अगर आरसीबी जीत रही होती तो कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कोई आलोचना नहीं होती। अकरम ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी शतक बनाता है और उसका स्ट्राइक रेट 150 के आसपास है, तो यह ठीक है। ...
गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चेतावनी देते हुए गेंदबाजों के हितों का ध्यान रखने के लिए सुरक्षा के उपाय सुझाए हैं। गावस्कर ने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि रस्सियों और विज्ञापन बोर्ड को थोड़ा और पीछे धकेल कर बाउंड्री की लंबाई बढ ...
Hardik Pandya MI IPL 2024: मुंबई की कप्तानी संभालने के बाद से प्रशंसकों की हूटिंग का सामना कर रहे हार्दिक पंड्या को रविवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम की 20 रन की हार के बाद गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की आलोचना झेलनी पड़ी ...