लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर

Sunil gavaskar, Latest Hindi News

सुनील गावस्कर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो पहले बॉम्बे क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और बाद में भारतीय टीम में शामिल हुए। सुनील गावास्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाते हैं। उनके नाम काफी समय तक सबसे अधिक टेस्ट रनों और टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड रहा, जिसे करीब 2 दशक बाद भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा। सुनील गावस्कर ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 3 बार किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया हो, हालांकि इनमें से एक भी मैच में भारत को जीत हासिल नहीं हुई। गावस्कर का जन्म मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में 10 जुलाई 1959 को हुआ था। 1966 में वे भारत के सबसे अच्छे 'स्कूलबॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बने। मुंबई के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रह चुके सुनील गावस्कर ने 1968-69 में कर्नाटक के विरुद्ध मैच खेला, लेकिन उनके बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उनके सेलेक्शन पर ही सवाल उठ गए। 1983-84 में गावस्कर का बैट वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल द्वारा एक जान-बूझकर फेंकी गई गेंद में टूट गया। दूसरे टेस्ट में गावस्कर ने जवाबी हमला करते हुए मार्शल की गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 37 बॉल पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। गावस्कर ने 121 रन बनाए, जो उनका 29वां टेस्ट शतक था, जो 94 बॉल पर उनके 95वें टेस्ट मैच में था। इस रिकॉर्ड के साथ गावस्कर ने महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। अपने करियर के 99वें टेस्ट मैच में शतक जमाकर गावस्कर ने सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके नाम (विकेटकीपिंग को छोड़कर) 100 से भी अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। गावस्कर को भारतीय नागरिक सम्मान पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। 2012 में उन्हें 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर क्रिकेट इन इंडिया' दिया गया।
Read More
वसीम जाफर ने चुनी 'ऑल टाइम मुंबई XI', सचिन-रोहित नहीं बल्कि इन्हें बनाया कप्तान - Hindi News | Wasim Jaffer all time Mumbai XI since 1970 list | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :वसीम जाफर ने चुनी 'ऑल टाइम मुंबई XI', सचिन-रोहित नहीं बल्कि इन्हें बनाया कप्तान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना, जो 1970 के बाद खेले हैं। ...

COVID-19: सुनील गावस्कर ने दिए 59 लाख रुपये, PM केयर फंड में चेतेश्वर पुजारा का भी योगदान - Hindi News | Coronavirus: Sunil Gavaskar Donates Rs 59 Lakh, Cheteshwar Pujara Contributes Unspecified Sum | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :COVID-19: सुनील गावस्कर ने दिए 59 लाख रुपये, PM केयर फंड में चेतेश्वर पुजारा का भी योगदान

पुजारा वर्तमान क्रिकेटरों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे और केदार जाधव की सूची में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ...

दिग्गजों की मौजूदगी में नहीं मिल सकी वैसी शोहरत, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- मुझे कोई 'मलाल' नहीं - Hindi News | I Have No Regrets, My Career Has Been Fulfilling, Says Dilip Vengsarkar As 'Colonel' Turns 64 | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :दिग्गजों की मौजूदगी में नहीं मिल सकी वैसी शोहरत, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- मुझे कोई 'मलाल' नहीं

लॉडर्स पर तीन शतक लगाने वाले इंग्लैंड से इतर एकमात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और सत्तर-अस्सी के दशक के खतरनाक कैरेबियाई आक्रमण के सामने छह शतक जमाने वाले वेंगसरकर को क्या महसूस होता है कि उन्हें वह श्रेय नहीं मिला जिसके वह हकदार थे? ...

टी20 विश्व कप टीम में नहीं होंगे एमएस धोनी, खुद सुनील गावस्कर ने कह दी ये बात! - Hindi News | Former India captain Sunil Gavaskar feels it would be very difficult for MS Dhoni | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :टी20 विश्व कप टीम में नहीं होंगे एमएस धोनी, खुद सुनील गावस्कर ने कह दी ये बात!

महेंद्र सिंह धोनी टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। ...

BCCI अधिकारी पर भड़के गावस्कर, IPL की सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से तुलना करते हुए किया था 'असंवेदनशील' कमेंट - Hindi News | Sunil Gavaskar slams BCCI official for alleged ‘insensitive statement for Syed Mushtaq Ali tournament | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :BCCI अधिकारी पर भड़के गावस्कर, IPL की सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से तुलना करते हुए किया था 'असंवेदनशील' कमेंट

Sunil Gavaskar: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक बीसीसीआई अधिकारी की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर जताई नाराजगी ...

मुश्ताक अली टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई अधिकारी के बयान पर भड़के सुनील गावस्कर, सुनाई खरी खोटी - Hindi News | Sunil Gavaskar slams BCCI official for alleged insensitive statement on Syed Mushtaq Ali tournament | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :मुश्ताक अली टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई अधिकारी के बयान पर भड़के सुनील गावस्कर, सुनाई खरी खोटी

कोरोना वायरस के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक टालने का फैसला किया है, जिसका आयोजन पहले 29 मार्च को किया जाना था। ...

धोनी के भविष्य पर गावस्कर का चौंकाने वाला बयान, 'उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना नहीं, टीम आगे बढ़ चुकी है' - Hindi News | Don't Think MS Dhoni Will Play T20 World Cup, says Sunil Gavaskar | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :धोनी के भविष्य पर गावस्कर का चौंकाने वाला बयान, 'उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना नहीं, टीम आगे बढ़ चुकी है'

Sunil Gavaskar: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं को लेकर बयान दिया है, जानिए क्या कहा ...

12 साल बाद फिर रिकी पोंटिंग को याद आया 'मंकीगेट प्रकरण', ICC ने हरभजन सिंह पर लगाया था बैन - Hindi News | Ponting: Monkeygate lowest point of my captaincy | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :12 साल बाद फिर रिकी पोंटिंग को याद आया 'मंकीगेट प्रकरण', ICC ने हरभजन सिंह पर लगाया था बैन

साइमंड्स ने हरभजन सिंह पर उन्हें मंकी कहने का आरोप लगाया था। हालांकि हरभजन ने इससे इनकार कर दिया था, लेकिन... ...