दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Virat Kohli World Cup 2023: विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में अपने 35वें जन्मदिन पर नाबाद 101 रन बनाकर तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। ...
Most sixes in World Cup 2023: रन-चेज़ पाकिस्तान ने श्रीलंका के नौ विकेट पर 344 रन का पीछा किया। टूर्नामेंट में कई छक्के भी लगे हैं। विराट कोहली ने 49वां शतक पूरा किया। ...
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई। ...
India vs South Africa Live Score, World Cup 2023 Match 37: कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 37वें मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। आज के मैच पर सबकी नजर है क्योंकि ...
जानसेन की लाइनलेंथ भारतीय बल्लेबाजों के सामने खोई नजर आई और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 10 गेंद फेंकी। इतना ही नहीं, इसी बीच उन्होंने एक महावाइड गेंद फेंकी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
छठे ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर टेम्बा बावुमा द्वारा कैच आउट होने से पहले रोहित ने 40 रन की पारी में लुंगी एनगिडी पर दो छक्के लगाकर 58 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। ...