1965 में बिहार के रोहतास में जन्मे संजय निरुपम कांग्रेस नेता हैं। संजय निरुपम मुंबई-उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। इससे पहले वह दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। एक बार कांग्रेस की ओर से और इससे पूर्व वह शिवसेना की ओर से एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। स्नातक की डिग्री पटना से की। 1986 में उन्होंने दिल्ली का रुख किया और एक पत्रकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह हिन्दी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।आगे चलकर उन्होंने शिवसेना की ओर से राज्यसभा का चुनाव जीता, लेकिन 2005 में उन्होंने कांग्रेस ने नाता जोड़ लिया। वह मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 में कांग्रेस ने संजय निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। Read More
कांग्रेस के उम्मीदवार असलम शेख (मलाड पश्चिम), वर्षा गायकवाड़ (धारावी) और अमीन पटेल (मुम्बादेवी) अपनी सीट बचा पाए जबकि पार्टी उम्मीदवार ज़ीशान सिद्दीकी ने शिवसेना से बांद्रा पूर्व सीट छीन ली। मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान चांदीवली सीट पर 409 ...
मिलिंद देवड़ा के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुशासन समिति के सदस्य सुशील कुमार शिंदे ने निरुपम को उनके सार्वजनिक बयानों के लिए चेताया है। उन्होंने कहा कि निरुपम को गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं की सभाओं से दूर रहने के लिए कहा ...
महाराष्ट्र चुनाव: संजय निरुपम ने पिछले ही हफ्ते ये घोषणा की थी कि वे 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार नहीं करेंगे। संजय निरुपम ने ये भी साफ किया था कि वे पार्टी नाराज हैं ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस में जाकर राफेल विमान को रिसीव करने और शस्त्र पूजा को तमाशा बताया था। इसके बाद संजय निरुपम की ये प्रतिक्रिया सामने आई है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोला। संजय निरुपम ने कहा कि महान नेता खड़गे जी ने कल #MRCC में चुनाव की रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बुलाई। 15 मिनट में मीटिंग खत्म हो गई। किसी को बोलने नहीं दिया। ...
हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता अशोक तंवर ने पिछले हफ्ते पार्टी छोड़ दी। अशोक तंवर को हमेशा से राहुल के करीब देखा गया है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी संजय निरुपम अपनी नाराजगी दिखा चुके हैं। ...
पार्टी ने ये संकेत उस समय साफ किये जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. ...