समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पिछले एक साल में यूपी को बदलने का काम किया है। लेकिन विपक्ष इसे देखना ही नहीं चाहता। भगवान् विपक्ष को सद्बुद्धि प्रदान करें। ...
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रवीण निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे हैं और उन्होंने रविवार को ही सपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह सपा के चुनाव चिह्न साईकिल पर ही चुनाव लड़ेंगे। ...
अखिलेश यादव ने पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है। मैं तो कहता हूं कि किसानों को पंजाब नेशनल बैंक जाना चाहिए। ...
आजम खान ने पिछले साल सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर अब उनके खिलाफ अभियोजन भेजा है। पुलिस ने आजन खान के खिलाफ केस करने के लिए यूपी सरकार से मंजूरी मांगी है। ...