बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपना फ़िल्मी सफ़र बीवी हो तो ऐसी में एक छोटे से रोल के साथ शुरू किया l राजश्री फिल्म्स की मैंने प्यार किया फिल्म के साथ सलमान खान ने अपनी धमाकेदार शुरुआत की l उसके बाद सलमान खान ने कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमे साजन, हम दिल दे चुके सनम, जुड़वाँ, बॉडीगार्ड, रेडी, वांटेड, किक, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा हैl सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं फिर चाहे वो उनकी गाडी द्वारा फुटपाथ पर सोये हुए लोगों का कुचले जाने का मामला हो या जोधपुर में काले हिरन को मारे जाने का मामला हो lउनके प्रेम प्रसंग भी काफी चर्चित रहे हैं l पहले उनका नाम संगीता बिजलानी के साथ जोड़ा गया था, उसके बाद सोमी अली के साथ उनके अफेयर के चर्चे थेl ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम करते समय दोनों काफी करीब आ गए l लेकिन सलमान खान के बुरे बर्ताव के चलते ऐश्वर्या ने उन्हें छोड़ दिया l आजकल सलमान खान का नाम कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है l सलमान खान ने अपनी एक NGO भी शुरू किया है Being Human l Read More
CISF के ही एक अधिकारी ने कहा है कि सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना और चेक करना हमारे रूटीन चेकअप की प्रकिया थी। यह मुंबई ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी एयरपोर्ट पर लागू होती है। ...
बताया जा रहा था कि इमरान हाशमी सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 में एक निगेटिव रोल निभाते नजर आयेंगे। लेकिन एक इंटरव्यू में इमरान ने फिल्म का हिस्सा होने कि बात को गलत साबित कर दिया है। ...
सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को रोकने पर सीआईएसएफ ने सोमनाथ का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। ...
करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच बहस तब शुरू हुई जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही थी और करण ने उन्हें किसी को नॉमिनेट करने को कहा। इस दौरा दिव्या ने करण को ही नॉमिनेट कर दिया जिसपर करण भड़क गए। हालांकि दिव्या ने अगले ही पल कहती हैं कि यह एक मजाक था। ...