राखी का जन्म 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता जूते के कारोबारी थे और बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) से भारत आए थे। राखी ने 1967 में बांग्ला फ़िल्म "बधू बरन" से डेब्यू किया था। हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 1970 में राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म "जीवन मृत्यु" से डेब्यू किया। 1971 में आई फिल्म 'शर्मीली' में राखी ने डबल रोल किया। इस फ़िल्म ने उनको रातोंरात स्टार बना दिया। राखी ने हीर रांझा (1973), दाग: अ पोएम ऑफ लव (1973), श्रीमान-श्रीमती (1982), कभी-कभी (1976), मुकद्दर का सिकंदर (1978), कसमें वादे (1978), त्रिशूल (1978), बरसात की एक रात (1981), बेमिसाल (1982), राम लखन (1989), बाजीगर (1993), खलनायक (1993), करन अर्जुन (1995) और बॉर्डर (1997) जैसी फिल्मों में काम किया। राखी (मजूमदार) की पहली शादी 1963 में बंगाली निर्देशक अजय बिस्वास से हुई थी। हालाँकि दोनों का 1965 में तलाक हो गया। राखी ने गीतकार और निर्देशक गुलज़ार से 1973 में दूसरी शादी की। उनकी ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। राखी और गुलज़ार करीब दो-तीन साल बाद से ही एक-दूसरे से अलग रहने लगे। हालाँकि दोनों ने आधिकारिक रूप से कभी तलाक़ नहीं लिया। राखी और गुलज़ार की बेटी मेघना गुलज़ार फ़िल्म निर्देशक हैं। अपने चार दशक लम्बे अभिनय करियर में राखी को एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिल चुका है Read More
इस वर्ष रक्षा बंधन का पर्व 3 अगस्त 2020 सोमवार को मनाया जाएगा। इस रक्षाबंधन पर्व पर राहु शुक्र के साथ मिथुन राशि में केतु, गुरु के साथ धनु राशि में वक्रि रहेगा। ...
पालरेचा बंधु द्वारा तैयार यह राखी 2 महीने में तैयार की गई है। जिसमें 10 से 12 लोगों ने इस राखी को आकार दिया हैं। अष्ट धातु से निर्मित भगवान सूर्य नारायण की राखी निर्माता पुण्डरीक एवं शान्तु पालरेचा ने बताया कि आज देश में जो वैश्विक महामारी फैली है उस ...
Raksha Bandhan 2019 Gifts: हम आपको इस खबर में 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं। इस सभी में आपको दमदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले साइज और लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। ...
Raksha Bandhan 2019 Gifts: राखी पर बहन को क्या गिफ्ट दें ये एक बड़ी समस्या हो जाती है। ऐसा क्या गिफ्ट दिया जाए जो बहन को पसंद आए, अगर आप भी इस कश्मकश हैं तो क्यों न उसे यूजफुल गैजेट गिफ्ट किया जाए। हम आज इस खबर में आपको कुछ गिफ्ट की लिस्ट दे रहे हैं. ...