भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
केंद्र सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजने का किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं दिया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बिल को स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजने को कहा है। ...
गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही उच्च सदन में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण लगातार गतिरोध बना हुआ है। हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल भी सुचारू रूप से नहीं चल पाए हैं। ...
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि सभी विषयों को चर्चा के लिए स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी, राफेल, कृषि, कावेरी, चक्रवाती तूफान से नुकसान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए दिए गए सभी नोटिस पहली बार स्वीकार किए गए हैं। उन् ...
रिपोर्ट में कहा गया है कि विधि आयोग को ये पता है कि देश के मौजूदा संवैधानिक ढाँचे में बदलाव के बगैर लोक सभा चुनाव और विधान सभा एक साथ कराया जाने सम्भव नहीं है। ...
राम मंदिर पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास लोक सभा में बहुमत है लेकिन राज्यसभा में बिल पास करने के लिए हमारे पास नंबर नहीं हैं। ...