रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था। रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। Read More
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप को सिर्फ 0.23 प्रतिशत मत ही मिल सके, जबकि नोटा को 1.36 प्रतिशत मत मिले। ...
जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले भाजपा के शीर्ष विद्रोही नेता सरयू राय ने कहा है कि गठबंधन सरकार को उनका नैतिक समर्थन है। ...
जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने बताया कि सोरेन द्वारा 19 दिसंबर को दर्ज शिकायत के आधार पर उप-संभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने मामले में प्रारंभिक जांच की और फिर मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। ...
भाजपा प्रावक्ता संबित पात्रा से ‘पांच ट्रिलियन डॉलर में कितने जीरो’ वाले सवाल से चर्चा में आए कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ का चुनावी राजनीति का आगाज कुछ खास नहीं रहा और झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। ...
झारखंड के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय ने 73,945 मत हासिल कर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनके ही गढ़ जमशेदपुर पूर्वी से इस बार 15,833 मतों से पराजित कर इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री दास को अपनी परंपरागत सीट पर सिर्फ 58,112 मत मिले। ...
विशाल रंजन नाम के यूजर ने लिखा, ''रघुबर अंकल हार गए, कांग्रेस प्लस जीत गया यह अलग बात है लेकिन रघुबर अंकल ने झारखंड का बहुत सारा बड़ा मुद्दा हल कर दिया.. वो अच्छे सीएम थे..।'' ...
झारखंड चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास को हराने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय नाचते हुए नजर आ रहे हैं। ...
चुनाव से ठीक पहले भाजपा को अपने ही नेताओं से बड़े झटके लगे. राधाकृष्ण किशोर ने एजेएसयू के साथ हाथ मिला लिया. टिकट बंटवारे के दौरान पार्टी ने वरिष्ठ नेता सरयू राय को टिकट नहीं दिया. ...