लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रमोद सावंत

Pramod-sawant, Latest Marathi News

Read more

डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

भारत : गोवा में सनबर्न महोत्सवः तीन दिनों में तीन पर्यटकों की मौत, मंत्री ने कहा-हम किसी को पास नहीं बांट रहे हैं

भारत : यदि भगवान आ जाएं, राज्य में शासन करें तो भी वह लोगों को 100 प्रतिशत सरकारी नौकरी नहीं दे पाएंगेः सावंत

भारत : गोवा में दिवाली धमाकाः नए वाहनों की खरीद पर सड़क कर में मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूट

भारत : गोवा में आपात सेवा नंबर ‘112’ करें डायल, नंबर ‘100’ खत्म

भारत : 16 साल के लड़के ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में संस्कृत शास्त्र की 14वें स्तर की महापरीक्षा की पास

भारत : महादयी जल विवाद: सावंत ने कर्नाटक के साथ अदालत से बाहर कोई समझौता करने से इनकार किया

भारत : ऑफिस जा रहे गोवा सीएम सावंत जाम में फंसे, सुरक्षा में तैनात वाहन कर्मियों से जाम हटाने में मदद करने को कहा

राजनीति : केंद्र सरकार ‘कई फैसले’ लेगी, जो अभी पाइपलाइन में हैं और उसके बाद कोई भी मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटा नहीं सकेगाः सावंत

भारत : गोवा के मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष ने सुषमा स्वराज के निधन पर किया शोक व्यक्त

भारत : GFP अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने गोवा के CM प्रमोद सावंत पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप