लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को जो बाइडेन ने पीएम मोदी के सामने उठाया था! रिपोर्ट में दावा

कारोबार : Rojgar Mela 2023: 51000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, पीएम मोदी ने कर्मियों को ‘नागरिक-प्रथम’ की भावना से काम करने की सलाह दी, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश : Madhya Pradesh Elections: शिवराज सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा, पूरे सूबे को कर्जदार बना दिया, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का हमला

भारत : ब्लॉग: स्वच्छ भारत का साकार हो रहा सपना

भारत : Lok Sabha Elections 2024: एनडीए गठबंधन में एक और दल हो सकता है शामिल, जदएस के बाद बीजद ने पीएम मोदी की तारीफ की, 10 में से 8 रेटिंग दिया, जानें क्या है संभावना

कारोबार : Tur and Urad Dal: तुअर और उड़द पर स्टॉक रखने की सीमा में बढ़ोतरी, केंद्र सरकार ने दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर तक की, जानें

भारत : Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में भाजपा को झटका, अन्नाद्रमुक ने राजग गठबंधन से नाता तोड़ा, कहा-अलग मोर्चा का नेतृत्व करेगा, देखें वीडियो

कारोबार : Rojgar Mela 2023: कल 51000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी, 'रोजगार मेला' देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा 

राजस्थान : Rajasthan Assembly Election 2023: मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं, मेरी गारंटी में दम होता है, पीएम मोदी ने कहा-बीते 9 वर्षों में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा, देखें वीडियो

भारत : Cauvery Water Dispute: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने पीएम मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, एजेंसी स्थापित करने की मांग की