Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
PM Modi Gujarat Visit: उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों में आईपीएस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल होंगी। प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे ...
Jan Aushadhi Diwas 2025: 2047 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां और 300 से अधिक सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं. जेनेरिक दवाइयां या ब्रांडेड दवाइयां इनमें कोई फर्क नहीं होता यह दोनों एक जैसे ही काम करती हैं. ...
Assembly Elections 2025: संघ ने बिहार को दो भागों उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार में बांटा है। उत्तर बिहार की शाखाएं मुजफ्फरपुर से और दक्षिण बिहार की पटना से संचालित होता है। ...
PM Modi in Harsil Uttarakhand Visit Live: अपने टूरिज्म सेक्टर को diversify करना... बारहमासी बनाना... उत्तराखंड के लिए बहुत जरूरी है। मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन... ऑफ सीजन ना हो... हर सीजन में टूरिज्म ऑन रहे। ...
PM Modi Uttarakhand Visit:माँ गंगा की मूर्ति को सर्दियों में गंगोत्री मंदिर से मुखबा मंदिर में ले जाया जाता है, जो बर्फ से ढक जाता है। मई में चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले, मूर्ति एक भव्य जुलूस के साथ गंगोत्री मंदिर वापस आएगी ...
Economy Donald Trump Tariff War: प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत के साथ अलग व्यवहार करेंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. ...
Kedarnath-Hemkund Sahib Ropeway: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) के इन निर्णयों की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। ...
Kedarnath-Hemkund Sahib Ropeway: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 4,081.28 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाने वाली 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना तथा 2730.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी लंबी रोपवे परियोजना क ...