लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पीएम मोदी का 7-8 जुलाई को 4 राज्यों का दौरा, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम

भारत : Cabinet Reshuffle: केंद्र के मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी के नेताओं को भी मिलेगी जगह, हटाए जा सकते हैं अजय मिश्रा टेनी

उत्तर प्रदेश : Uttar Pradesh Purvanchal: अब कुशीनगर नहीं गोरखपुर और वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, जानें आखिर क्या है वजह!

भारत : अजित पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- 'उनके जैसा कोई नेता नहीं, भारत आगे बढ़ रहा है'

भारत : Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर बड़ा बदलाव, कई राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदले, इन पर खेला दांव

विश्व : एससीओ शिखर सम्मेलन में बोले शाहबाज शरीफ आतंकवाद के 'कई सिर वाले राक्षस' से पूरी ताकत के साथ लड़ा जाना चाहिए

भारत : कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया 'महंगाई मैन', सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा

भारत : नीतीश कुमार क्या फिर से पलटी मारेंगे! राज्यसभा उपसभापति और मुख्यमंत्री की गुप्त मुलाकात के बाद सियासत तेज

भारत : एमपी के कांग्रेस विधायक ने केस दर्ज होने के बाद मांगी माफी, पीएम मोदी के लिए कहे थे अपशब्द, जानें पूरा मामला

भारत : एससीओ शिखर सम्मेलन में शहबाज शरीफ की मौजूदगी में बोले पीएम मोदी- कुछ देश आतंकियों को पनाह देते हैं, ऐसे देशों...