लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्धाटन किया

भारत : महाराष्ट्र: 'एक बार फिर दोहराया जाएगा 26/11 हमला', पीएम को निशाना बनाते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिला धमकी भरा कॉल; जांच जारी

भारत : जेपी नड्डा ने विपक्ष को 'भानुमती का कुनबा' कहा, बोले- एनडीए की बैठक देश सेवा के लिए हो रही है

भारत : Lok Sabha Elections 2024: राजग 2024 चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेगा और मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा- विपक्ष प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करके दिखाए

भारत : 'न नेता है, न नीति और न ही नीयत', बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की होने वाली बैठक पर जेपी नड्डा का पलटवार

भारत : ब्रोकरेज कंपनी बर्नस्टीन ने मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा, 31 पेज की रिपोर्ट में जीएसटी जैसे सुधारों की जमकर तारीफ की

भारत : विपक्षी पार्टियों की बैठक पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कसा तंज, कहा- पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है

भारत : पोर्ट ब्लेयर हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए इसकी खासियत, देखें तस्वीरें

भारत : भारतीय राजनीति में त्रिशंकु के लिए कोई जगह या समय नहींः जयराम रमेश

भारत : बिहार: राजद ने पोस्टर के जरिए महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना