लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : PM Modi’s 74th birthday: धीरुभाई अंबानी ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी, जानिए कुछ अनसुने किस्से

भारत : PM Modi's Birthday: भारत के विकास को गति देने के लिए पीएम मोदी ने शुरू किए ये 10 प्रोजेक्ट्स, जानिए इनके बारे में

भारत : One Nation-One Election: ‘एक देश, एक चुनाव’ का समर्थन, राजीव रंजन प्रसाद ने वीडियो जारी कर कहा- जदयू और राजग की राय एक समान

भारत : VIDEO: PM नरेंद्र मोदी ने की मेट्रो रेल की सवारी, युवाओं से बात, अहमदाबाद में Metro फेज 2 का हुआ उद्घाटन

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें बर्थडे पर अजमेर शरीफ लगाएगा वेज लंगर, खाने के साथ दुआ भी.. खास

कारोबार : Subhadra Yojana: ओडिशा में सुभद्रा योजना, 5 साल, 10000000 महिला और ₹50000?, पीएम मोदी जारी करेंगे पहली किस्त, जानें कैसे उठाएं फायदा, अन्य राज्यों की महिला योजनाएं...

कारोबार : Vande Metro Rail: भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो’ का नाम बदला, इस नाम से जाना जाएगा, आखिर क्या है वजह

भारत : देश को पहली 'वंदे मेट्रो', क्या है खास.., 6 घंटे से भी कम में 360 किमी की दूरी, जानिए किराया

भारत : PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, अहमदाबाद में मेट्रो परियोजना का करेंगे उद्घाटन

भारत : One Nation-One Election: लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’?, पीएम मोदी बोले-राष्ट्र को आगे आना होगा!