लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Maharashtra CM swearing-in ceremony: देवेंद्र फड़नवीस या कोई और, कुछ देर में खत्म होगा मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस?, पर्यवेक्षक सीतारमण और रुपाणी विधान भवन पहुंचे

विश्व : Bangladesh Hindu Violence: अतिवादी बांग्लादेश की नकेल कसे मोदी-ट्रम्प?, हिंसक भीड़ संस्कृतियों को निशाना बना रही...

भारत : Maharashtra New CM Updates: 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ?, पीएम नरेन्द्र मोदी होंगे शामिल, जानिए अपडेट

भारत : Dr Rajendra Prasad Birth Anniversary: देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

बॉलीवुड चुस्की : The Sabarmati Report: पीएम मोदी ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’?, देखें वीडियो

भारत : Maharashtra New CM News: कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री, 4 नवंबर को फैसला?, दिल्ली पहुंचे अजित पवार, दिनभर अपडेट जानिए, देखें वीडियो

कारोबार : Windfall Tax: मोदी सरकार ने खत्म किया ये टैक्स?, आखिर किसे होगा फायदा, 1 जुलाई 2022 को लगाया था कर

भारत : Maharashtra New CM News: 2-3 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक?, देवेंद्र फड़नवीस का नाम तय!, जानें दिनभर क्या-क्या हुआ...

भारत : Maharashtra New CM: पीएम मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण?, मुख्यमंत्री कौन होगा, देवेंद्र फड़नवीस या कोई और, अभी तक घोषणा नहीं, कौन मारेगा बाजी, जानें अपडेट

भारत : ‘सत्ता के भूखे’ ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं: मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना