मोहम्मद शमी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं। शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था। शमी ने 6 जनवरी 2013 को दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट और 21 मार्च 2014 को टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। शमी ने 6 जून 2014 को मॉडल हसीन जहां से शादी की, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक ठीक नहीं रहा। शमी की पत्नी ने उनके और अन्य 4 के खिलाफ उनको जहर देकर मारने की कोशिश, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, शादी के बाद अन्य महिलाओं से संबंध बनाने और रेप सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कराया था। Read More
IND vs WI, 3rd ODI: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। ...
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के प्रदर्शन में टॉप ऑर्डर का अहम योगदान रहा। टीम के प्रदर्शन पर पेश है क्रिकेट एक्सपर्ट अयाज मेमन का रिपोर्ट कार्ड। ...