<p>हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने अक्टूबर 2017 में #MeToo हैशटैग के साथ अपने संग हुए यौन शोषण की बात सार्वजनिक की थी। एलिसा का ट्वीट वायरल हो गया और पूरी दुनिया में लाखों महिलाओं ने #MeToo हैशटैग के साथ अपने संग हुए शोषण की बात सार्वजनिक की। करीब एक साल बाद सितंबर 2018 में भारतीय एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। दत्ता के आरोपों से नाना पाटेकर ने इनकार किया लेकिन इसी के साथ भारत में फिल्म, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के कई पुरुषों पर यौन शोषण के आरोप लगे। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री एमजे अकबर पर भी कई महिला पत्रकारों ने दशकों पहले यौन शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। </p> Read More
कुकरेजा ने कहा कि महिला ‘‘काफी विश्वसनीय मीडिया हस्ती है जो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहती।’’ महिला ने कहा कि वर्षों पहले उसने घई के साथ एक फिल्म में काम किया और वह उसमें कुछ ज्यादा ही रूचि लेने लगे और स्क्रिप्ट सेशन में वह अक्सर उसे अपने अपार्टमेंट ...
कंगना रनौत ने पिछले दिनों #MeToo अभियान का समर्थन करते हुए क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर संगीन आरोप लगाए थे। कंगना ने आरोप लगाया था कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। ...
#MeToo: तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के बाद इस अभियान की शुरुआत हुई थी, जिसमें आगे चलकर कई अन्य महिलाएं भी जुड़ती चली गईं। ...