मैरी कॉम एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं और छह बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत चुकी हैं। एमसी मैरी कॉम का जन्म एक मार्च 1983 को मणिपुर में हुआ था और पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है। मैरी कॉम ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज, 2010 के एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन करने के लिए भारत सरकार ने साल 2003 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया और साल 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मैरी कॉम को 29 जुलाई 2009 को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। मैरी कॉम को 17 जून 2018 को वीरांगना सम्मान से विभूषित किया गया। मैरीकॉम को अप्रैल 2016 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। Read More
भारत ने इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में चार (52 किलो, 81 किलो, 91 किलो और प्लस 91 किलो) और महिला वर्ग में तीन (51 किलो, 57 किलो, 75 किलो) स्वर्ण पदक जीते। कुल मिलाकर भारत की झोली में 18 में से 12 पीले तमगे गए। ...
मुक्केबाजी में छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम इंडियन ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के सेमीफाइनल (51 किग्रा) में एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन से सामना हो सकता है। ...