ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में नामित करने पर कानूनी राय लेने पर विचार कर रही है। ...
Goa Assembly Elections: गोवा के चुनाव मैदान में अब तृणमूल कांग्रेस भी कूद चुकी है जहां फरवरी में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आप और तृणमूल कांग्रेस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। ...
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गोवा में टीएमसी के पास एक प्रतिशत वोट शेयर भी नहीं है।केजरीवाल ने कहा- टीएमसी केवल तीन महीने पहले गोवा में आई है, ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता है।केजरीवाल ने कहा कि मीडिया में टीएमसी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। ...
KMC Election Results: कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक करीब 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.37 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। ...
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में तृणमूल कांग्रेस हैट्रिक जीत की ओर .टीएमसी की जीत की खुशी में समर्थक कोलकाता की सड़कों पर जमकर नाचे और खुशियां मनाई .समर्थक रंग और गुलाल से सराबोर दिखे और एक-दूसरे को रसगुल्ले खिलाते नजर आए। ...
गोवा के कर्टोरिम निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हम सभी कांग्रेसी हैं और बनर्जी के कांग्रेस को स्वीकार करते हैं। 17 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के पास केवल दो विधायक बचे हैं। ...
कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। ...