केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
IND vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बुधवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नौ विकेट पर 237 रन ही बनाने दिये। ...
Ind Vs WI 2st ODI: भारत ने स्पिनरों युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर वेस्टंडीज को पहले वनडे में 176 रन पर आउट कर दिया था। ...
Rohit Sharma Press Conference, Ind Vs Wi: नए कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के साथ नये युग में प्रवेश करेगी जिसमें वह अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की समस्या’ से निजात पाने की कोशिश करेग ...
India Test Captaincy: पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली तेज गेंदबाजों के लिये कार्यभार प्रबंधन की नीति के पूरी तरह खिलाफ हैं, जो व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक चलन बन गया है। ...