Kiccha Sudeep

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
किच्चा सुदीप

किच्चा सुदीप

Kiccha sudeep, Latest Hindi News

किच्चा सुदीप एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं। सुदीप के पिता संजीव एक होटल व्यवसायी फिल्म निर्माता हैं। उनके पिता ने उनकी पहली फिल्म थायवा में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई।  फिल्मों में अभिनय करने से पहले सुदीप ने एक टीवी सीरियल में अभिनय किया। जिसका शीर्षक 'प्रेमदा कादम्बरी' था और इसे सुधाकर भंडारी ने निर्देशित किया था। यह धारावाहिक उदय टीवी पर प्रसारित होता था। उनकी पहली फिल्म थायवा थी जहां उन्होंने फिल्म में एक मुख्य किरदार निभाया था। इन्होंने सुनील कुमार देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म प्रत्यर्थ में सहायक भूमिका निभाई। देसाई की ही 'स्पर्ष' में किच्चा एक बार फिर प्रमुख भूमिका में दिखे। 2001 में, सुदीप ने हिट फिल्म 'हुँच्चा' में काम किया, इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रिया हासिल हुई। सुदीप का पहला निर्देशन 'माय ऑटोग्राफ' था। सुदीप ने तमिल फिल्म ऑटोग्राफ और तेलुगु फिल्म 'स्वाथी मुथ्यम' के कन्नड़ संस्करण में अभिनय किया तब उन्हें, लगातार दो वर्षों तक फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। सुदीप ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म फुंक से की थी।
Read More