कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) वरिष्ठ वकील और राजनेता हैं। उन्हें भारत के सबसे शीर्ष चुनिंदा वकीलों में से एक माना जाता है। वह लंबे समय तक कांग्रेस के भी सदस्य रहे और यूपीए शासन में केंद्रीय मंत्री भी रहे। हालांकि, कपिल सिब्बल ने मई 2022 को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सिब्बल का जन्म 8 अगस्त 1948 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता हीरा लाल सिब्बल भी एक प्रसिद्ध वकील थे। सिब्बल ने दिल्ली सेंट जॉन्स हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से बी.ए. किया और विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। कपिल सिब्बल पहली बार 1998 में राज्यसभा सदस्य बने। वह दिल्ली के चांदनी चौक से 2004 और 2009 में दो बार लोकसभा का चुनाव भी जीतने में सफल रहे। Read More
कांग्रेस के तीन पूर्व कानून मंत्रियों ने राजस्थान के राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि विधानसभा का सत्र बुलाने में देरी करना, टाल सकने योग्य संवैधानिक गतिरोध के रूप में सामने आया है। ...
कांग्रेस सांसद और जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने पलटवार किया यह कहते हुये कि देश के सामने बड़े संकट आए हुए हैं सरकार को उन संकटों का सामना करना चाहिए। ...
सचिन पायलट को इस सप्ताह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया। कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होकर गहलोत सरकार को गिराने की कोशिशें करने का आरोप लगाया है। ...
Rajasthan Govt Crisis: राजस्थान में सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस के अंदर से भी पार्टी के हाईकमान को 'जागने' के संदेश दिए जाने लगे हैं। कपिल सिब्बल सहित कार्ति चिदंबरम ने इशारों-इशारों में पार्टी से इस संकट से निपटने का रास्ता खोजने को कहा है। ...
भारत-चीन सीमा विवाद: LAC पर चीन के रवैये पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने कई बार पीएम मोदी से पूछा है कि क्या चीन ने भारत पर कब्जा किया है? ...