लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमण को नई जिम्मेदारी, बनीं देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री

भारत : नरेंद्र मोदी बने पाँचवें नेता जो लगातार दो बार बने भारत के प्रधानमंत्री, जानिए देश के प्रधानमंत्रियों का इतिहास

भारत : राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा, जानें कब-कब रहे नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष

भारत : नेहरू-इंदिरा के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे पीएम

भारत : लोकसभा चुनाव नतीजे 2019: प्रचंड जीत के साथ PM मोदी ने नेहरू-इंदिरा गांधी जैसा करिश्मा दोहराया

भारत : EXIT POLLS 2019 में बीजेपी सरकार, क्या नरेंद्र मोदी तोड़ पाएंगे नेहरू-इंदिरा-राजीव का रिकॉर्ड

भारत : 18 मई का इतिहास: भारत ने आज ही के दिन 45 साल पहले किया था पहला परमाणु परीक्षण

ज़रा हटके : इंदिरा गांधी के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी, जानें क्या है इस वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

भारत : आम चुनाव की खास कहानियांः देश की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार और मोरार जी देसाई के प्रधानमंत्री बनने की कहानी

भारत : लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना के मेडक सीट से कभी इंदिरा गांधी ने जीता था चुनाव, अब है टीआरएस का गढ़