लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : प्रियंका गांधी के जन्‍मदिन पर कांग्रेसी मंत्री के विज्ञापन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #IndiraisBack, जानें लोगों ने क्या कहा

भारत : इतिहास में 11 जनवरीः ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा देने वाले शास्त्री का निधन, मरीजों को पहली बार इंसुलिन दी गई

भारत : इतिहास में 29 दिसंबर: राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीती 400 सीटें, सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म

भारत : जानिए 26 दिसम्बर का इतिहास: सुनामी कहर, लाखों लोग मरे, इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया, वार्न के 700 विकेट

राजनीति : सावरकर पर राहुल के बयान के बाद राम माधव ने शेयर किया इंदिरा गांधी का पत्र, जानिए पत्र में खास क्या है!

भारत : Vijay Diwas: इंदिरा गांधी ने जब जनरल सैम मानेकशॉ को पाकिस्तान पर हमले का आदेश दिया तो सेनाध्यक्ष ने पूछा था- आपने बाइबल पढ़ी है?

भारत : Vijay Diwas: जब बंग्लादेशी लोगों के सम्मान के लिए 1500 भारतीयों ने शहीद होकर 93000 पाकिस्तानियों को बनाया युद्धबंदी

भारत : Vijay Diwas, 16 December: भारत-पाकिस्तान के बीच 13 दिन का युद्ध और फिर ऐसे बना बांग्लादेश

भारत : विजय दिवसः ‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ कमांडो को 1971 के युद्ध में दिया गया वीरता प्रशस्ति-पत्र नष्ट, आरटीआई में खुलासा

भारत : NAVY DAY: 48 साल पहले आज ही के दिन भारतीय नौसेना ने पाक के कराची बंदरगाह को कर दिया था तबाह