इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने शारजाह की बल्लेबाजों के लिये अनुकूल पिच पूरा फायदा उठाया और आईपीएल में पहले विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभायी। इस बीच उन्होंने रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को लय हासिल नहीं करने दी। ...
क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है, इसका ताजा उदाहरण रविवार को देखने को मिला। जिसमें राजस्थान ने एक हारी हुई बाजी को पंजाब के खिलाफ जीत लिया। ...
किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मयंक अग्रवाल (106) के शतक से दो विकेट पर 223 रन बनाये लेकिन रॉयल्स ने छह विकेट पर 226 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया। ...
इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने एक रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो बने राहुल तेवतिया.. तेवतिया ने तूफानी पारी खेलते हुए एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का रूख ही पलट दिया ...