इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
2015 में निकलोस पूरन के पैर टूटने की वजह से वह पीएसएल को बीच में छोड़कर चले गए थे। लगभग 18 महीने बाद वह अपने चोट से उबर कर वापस मैदान पर खेलने में सफल रहे थे। ...
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज यादव ने कहा ,‘‘ उसके पिता फरीदाबाद अदालत में वकील हैं और वह मध्यमवर्गीय परिवार से है लेकिन मैने उसके परिवार का उत्साह देखा है । वह हालांकि काफी शर्मीला था ।’’ ...
किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मयंक अग्रवाल (106) के शतक से दो विकेट पर 223 रन बनाये लेकिन रॉयल्स ने छह विकेट पर 226 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया। ...
तेवतिया ने लगता था कि अपने तेवर आखिरी ओवरों के लिये ही बचा रखे थे क्योंकि एक समय उन्होंने 19 गेंदों पर केवल आठ रन बनाये थे। लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया। ...
सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर सभी टीमों को इस सीजन की पहली जीत प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। ...