इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2021 Player Auction: आईपीएल ऑक्शन को लेकर तारीख और स्थान पर फैसला ले लिया गया है। इस साल आईपीएल ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। ...
गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सर्वाधिक विकेट झटकने वाले लसिथ मलिंगा को आगामी सत्र से पहले रिलीज कर दिया। ...
IPL 2021 Players Retention: चेन्न्ई के पास पिछली नीलामी के बाद 15 लाख रुपये का बजट ही बचा था, लेकिन अब अगले महीने होने वाली नीलामी से पहले उसके पास काफी पैसा हो गया है। पंजाब के पास 16 . 5 करोड़ रुपये हैं। ...
IPL 2021 Players Retention: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए 17 खिलाड़ियों को बनाए रखा। रॉयल्स शेष 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। ...
अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है जिसके साथ उन्होंने ‘शानदार’ दो साल बिताये। ...