IPL 14: कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, फ्रेंचाइजी ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 24, 2021 04:35 PM2021-01-24T16:35:11+5:302021-01-24T16:49:44+5:30

IPL 14: Kumar Sangakkara joins Rajasthan Royals as director of cricket | IPL 14: कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, फ्रेंचाइजी ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होंगे।

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा कदम।राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगकारा को सौंपी अहम जिम्मेदारी।कुमार संगकारा के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट।

Indian Premier League 2021: आईपीएल-14 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगकारा राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट चुने गए हैं, जिसकी घोषणा खुद फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है।

राजस्थान रॉयल्स माइक फोर्डहैम को बना चुकी नया ग्रुप सीईओ

कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को माइक फोर्डहैम को अपना ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की थी। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार फोर्डहैम को दुनिया भर में शीर्ष खेल संस्थाओं के साथ काम करने का 16 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है और वह आईएमजी टीम का अहम हिस्सा थे।

स्टीव स्मिथ की रवानगी, संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान

संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान होंगे जबकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ समेत कई खिलाड़ियों के अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं किया गया है हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अनुभवी सुरेश रैना को टीम में बरकरार रखा है। 

सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया जबकि स्मिथ का अनुबंध बढाया नहीं गया है। रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने कहा, ‘‘आईपीएल के विस्तार के साथ कप्तानी पूरे साल का जिम्मा हो गया है और ऐसे में सक्षम भारतीय कप्तान होना जरूरी है। संजू ने रॉयल्स के लिये ही पदार्पण किया था और पिछले आठ साल में उसकी प्रगति देखना सुखद रहा है। वह 2021 में टीम की कप्तानी के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।’’ 

स्मिथ का करार अक्टूबर 2020 में खत्म हो गया था। स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी। स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और 311 रन बनाये। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई। 

आईपीएल 2018 से पहले रॉयल्स ने सिर्फ स्मिथ को टीम में बरकरार रखा था और 12.5 करोड़ रूपये का करार किया था। उन्हें कप्तान भी बनाया गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई श्रृंखला में स्मिथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाय, जयदेव उनाद्कट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जयसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा।  

फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया:

स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम करन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह।

Open in app