इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
SA20 2023: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में डरबन सुपर जायंट्स की टीम 14.4 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई। ...
क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि इनविटेश टू टेंडर खरीदने वाली कंपनियां टीम खरीदने के लिए बोली लगाएं, लेकिन इसे देखकर ऐसा लगा रहा है कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग में कॉरपोरेट्स की रुचि है। ...
बीसीसीआई ने कहा कि वह अंतिम एकादश में पांच विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति देगा, जिसमें सहयोगी देश के कम से कम एक क्रिकेटर को एकादश में अनुमति दी जाएगी। यह आईपीएल नियम से एक बदलाव है जहां केवल चार विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति दी जाती है। ...
SA20 2023: साउथ अफ्रीका टी20 लीग (एसए20) के 11वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 रन से हरा दिया। जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। ...
Women's IPL 2023: बीसीसीआई ने सोमवार को घोषणा की कि वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिए 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। ...