भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
दो बार की चैंपियन भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए विश्व कप 2019 के 14वें मैच में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रलिया को 36 रनों से हरा दिया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ...
भारतीय ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 की लगातार दूसरी जीत दर्ज की और इसके साथ ही टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच डाला। ...
भारत के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में से एक युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और वह आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं। ...
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में बुधवार को खेले गए मैच के दौरान धोनी के विकेटकीपर दस्तानों पर ‘बलिदान चिन्ह’ बना था जो कि सेना के प्रतीक चिन्ह जैसा लग रहा था। ...
ICC World Cup 2019 points table: अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं और पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम है कहां, जानिए पूरी लिस्ट ...