भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
युवराज ने भारत की तरफ से 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट मैचों में 1900 और वनडे में 8701 रन बनाये। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर 1177 रन दर्ज हैं। ...
ICC World Cup 2019 Points Table: चार दिन में तीन मैच बारिश में धुलने के बाद पॉइंट्स टेबल में आया क्या बदलाव, जानिए कौन सी टीम है कहां, टॉप-5 सबसे कामयाब बल्लेबाज और गेंदबाज ...
आईसीसी ने कहा, ‘‘हम प्रतियोगिता के बीच में कुछ भी नहीं बदलेंगे क्योंकि यह प्रतियोगिता की समग्रता से समझौता होगा। सभी दस टीमों के लिये सभी 48 मैचों में उपकरण एक समान हैं।’’ ...
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक दोनों मैचों में यहां की तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितयों में क्रीज पर समय बिताने की अपनी योग्यता का अच्छा नमूना पेश किया, जिसका उन्हें फायदा मिला। ...
धवन को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 36 रन की हार के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। इस सलामी बल्लेबाज ने हालांकि अंगूठे में सूजन और दर्द के बावजूद मैच में शतक जड़ा था। ...