भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने खुलासा किया है कि भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद ये स्टार खिलाड़ी टूट गया था और उन्हें शांत कराना बेहद मुश्किल था ...
Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक फैन द्वारा उनका गेंदबाजी ऐक्शन कॉपी करने के लिए शेयर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है ...
India's World Cup exit: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार होने से इसके आधिकारिक प्रसारणकर्ता को झटका लगा है, उसे 15 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है ...
ICC World Cup 2019: इंग्लैंड की टीम इससे पहले 3 बार फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड ने एक बार खिताबी मुकाबला खेला है, लेकिन खिताब से चूकने की कसक दोनों ही देश के खेल प्रेमियों के दिल में अब तक है। ...