भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
India vs New Zealand, 2nd T20 Match: मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ...
India vs New Zealand, 2nd t20: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 132 रन बनाए। ...
"यह पूरी तरह से गलत है। हम अब भी चाहते हैं कि पाकिस्तान में एशिया कप की मेजबानी हो। एसीसी को यह फैसला करने की जरूरत है कि भारत के मैच कहां खेले जाएंगे।" ...
भारतीय टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए। ...