भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
गावस्कर ने कहा, ‘जब शमी गेंदबाजी के लिए दौड़कर आता है, स्पाइडर कैम जब इसकी तस्वीर लेता है तो यह देखना शानदार होता है। ऐसा लगता है कि तेंदुआ शिकार के लिए जा रहा है।’ ...
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 63 रनों की पारी खेलकर साल 2019 का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने एक घंटे में ही उसे तोड़ दिया। ...
IND vs WI, 3rd ODI: वेस्टइंडीज के 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कोहली (85) के अलावा सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल (77) और रोहित शर्मा (33) के अर्धशतकों से 48.4 ओवर में छह विकेट पर 316 रन बनाकर जीत दर्ज की। ...
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 के स्कोर पर पहुंचते ही वह एक साल में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने इस ...
India vs West Indies, 3rd ODI: निकोलस पूरन और कप्तान कीरोन पोलार्ड के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। ...