भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Ravi Shastri: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से मिला ब्रेक टीम इंडिया के लिए कई मायनों में अच्छा है जो पिछले 10 महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रही थी ...
कोविड 19 के चलते आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की बहु प्रतीक्षित वापसी फिलहाल होती नहीं दिख रही लेकिन उनके बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी को उम्मीद है कि वह भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह बना लेंगे। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस ...
Team India: कोरोना वायरस के संकट की वजह से जब देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया तो टीम इंडिया के खिलाड़ी खुद को घर पर ही फिट रखने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं ...
Shreyas Iyer: सीमित ओवरों में पहले ही अपनी छाप छोड़ चुके श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेचैन है, उन्होंने कहा कि ये हर क्रिकेटर का सपना होता है ...