एपल ने 2001 में 23 अक्टूबर के दिन आईपॉड को बाजार में पेश किया। छोटे से आईपॉड ने हजारों गीतों को श्रोताओं की जेब में पहुंचाने का काम किया और अगले कुछ वर्ष तक यह दुनिया का सबसे सफल तथा क्रांतिकारी उत्पाद माना गया। ...
श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1’ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया। ...
सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई। 23 जनवरी 1897 को जन्मे सुभाष चंद्र बो ...
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया, तो इसकी परिणिति 20 अक्टूबर 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई।ची ...
पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंची, लेकिन दोनो ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त ...
वह साल 2004 का 18 अक्टूबर का दिन था जब सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और चंदन के कुख्यात तस्कर वीरप्पन को एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार कर चैन की सांस ली थी। घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा। ...
उन्होंने कलकत्ता में मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केन्द्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। उन्हें 17 अक्टूबर 1979 को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ...
16 अक्टूबर 1905 को हुआ बंगाल का विभाजन राष्ट्रीयता के इतिहास में एक मोड़ ले आया और इसका हर ओर भारी विरोध हुआ। इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और ढेरों जुलूस निकाले गए तथा हर तरफ वन्दे मातरम् के नारे गूँज उठे। ...