फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान वह रविवार को मोदी के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन की सह अध्यक्षता भी करेंगे। ...
वार्ता के बाद मैक्रों के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "हम दोनों सहमत हैं कि भविष्य में हिंद महासागर क्षेत्र दुनिया में शांति व समृद्धि लाने और विकास करने में अहम भूमिका निभाएगा।" ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'रक्षा क्षेत्र में भारत के फ्रांस से संबंध गहन है। फ्रांस, भारत का सबसे विश्वस्त रक्षा सहयोगी है। दोनों देशोंक की सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यासों का नियमित आयोजन होता है। रक्षा उपकरणों में फ्रांस हमें सहयोग देता है। ...