बालाकोट एयरस्ट्राइक, लोकसभा में बीजेपी एक ऐतिहासिक जीत, आर्टिकल 370 और अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले जैसे बड़ी घटनाओं के लिए साल 2019 याद रखा जाएगा। खेल, राजनीति, टेक्नोलॉजी, व्यापार, सिनेमा और टीवी जगत में भी ऐसी कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जिनके लिए यह साल याद रखा जाएगा। आइए जानते हैं साल 2019 की कुछ ऐसी खबरों घटनाओं और शख्सियत के बारे में जो काफी चर्चा में रहे और पाठकों का ध्यान खींचा। Read More
राष्ट्रीय राजधानी में कई सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और आपातकालीन विभाग में सभी सेवाओं को वापस ले लिया। इसके चलते मरीजों के परेशानी का सामना करना पड़ा। ...
बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले लोगों के खिलाफ संभवत: सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 18 शहरों में करीब 61 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने 1,139 करोड़ रुपये की हेराफेरी के 17 मामले दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। ...
कांग्रेस सांसदों द्वारा संसदीय दल का नेता पुन: निर्वाचित किए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कई ‘‘निर्णायक कदमों’’ पर विचार किया जा रहा है और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘‘निडर नेतृत्व’’ की प्रशंसा की। ...
एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह कहने पर खासा विवाद खड़ा हो गया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी की तरह किया और उनके रिश्तेदार युद्धपोत पर मौजूद थे। ...
केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ्सपा) के तहत घोषित ‘‘अशांत क्षेत्र’’ की स्थिति को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया, जबकि असम की सीमा से सटे राज्य के तीन अन्य जिलों से इसे आंशिक रूप से हटा दिया। ...
भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान तीन दिन तक पाकिस्तान में बंधक रहने के बाद स्वदेश लौटे। अभिनंदन की रिहाई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे आसार कम करने में मदद की। ...