Citizenship amendment bill 2019, Latest Hindi News
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता (संशोधन) विधेयक शीतकालीन सत्र 2019 में राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। इसके पारित होने के बाद से ही पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे है। कई राजनीतिक संगठन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच हैं। Read More
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने आधी रात को विरोध मार्च निकाला। हैदराबाद के मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह भी मांग की है कि उनकी परीक्षा स्थगित कर दी जाए। ...
पात्रा ने कहा, “इस कानून में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है कि हमारे मुस्लिम भाइयों या बहनों के एक भी अधिकार छीने जाएंगे। इसके बजाए उन लोगों को अधिकार दिए जाएंगे जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आने पर बिना ...
पार्टी ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से यह जांच कराने की मांग की। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि विवादित कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो चुकी है। ...
दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा कि आप के एक विधायक जनता को ‘‘उकसा’’ रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘गद्दार’’ करार दिया। ...
आसू अध्यक्ष दीपांका नाथ ने यहां ‘शांति एवं सौहार्द कार्यक्रम’ नाम की विरोध बैठक को संबोधित करते हुए लोकप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग के राजनीतिक दल बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। ...
रविवार देर रात जिलाधिकारी की ओर से सभी सेल्यूलर सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि आधी रात से ही इंटरनेट सेवाएं बंद की जाएं। इस निर्देश पत्र में यह लिखा है कि दिल्ली की घटना को गलत तरीके से अफवाह बनाकर फैलाया जा सकता है। ...
दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने चार बसों और दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ...