छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है जिसका गठन साल 2000 में किया गया था। गठन के बाद से यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाते हैं। राज्य में कुल 90 विधानसभा और 11 लोकसभा सीट है। यहां दोनों राष्ट्रीय पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस का वर्चस्व है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार और रमन सिंह प्रदेश की बागडोर संभाल रहे हैं। यहां 90 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। 18 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा। Read More
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को सुरक्षित पहुंचाना और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। ...
छत्तीसगढ़ चुनाव शाह रायपुर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ने राज्य को नक्सलवाद से "लगभग मुक्त" कर दिया है और इसे बिजली और सीमेंट उत्पादन के हब के रूप में विकसित किया है। ...
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में - 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित 12 इलाकों सहित 18 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में शेष 72 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। ...
अमित शाह ने कहा कि अभी एक मणिकंचन योग है। केंद्र में मोदी जी की सरकार है और राज्य में रमन सिंह जी की सरकार है और ये दोनों सरकार राज्य को और आगे ले जाएंगी। ...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजनांदगांव जिला मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान गांधी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 36 लक्ष्यों को कांग्रेस ने घोषणापत्र में शामिल किया है। ...
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं। 18 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 72 सीट ...