चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी है, जिसका मालिकाना हक चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के पास है। टीम की कमान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के हाथ में है, जबकि हेड कोच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग हैं। 2016 में स्पॉट फिक्सिंग के मामला सामने आने के बाद टीम को 2 सालों के लिए बैन कर दिया गया था। इस कारण टीम ने 2016 और 2017 में आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि टीम ने 2018 में धमाकेदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा किया। इसके अलावा चेन्नई ने साल 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था। चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड चेन्नई का एमए चिदबंरम स्टेडियम और चेपक ग्राउंड है। Read More
MS Dhoni, Piyush Chawla: आईपीएल 2020 से पहले तैयारियों में जुटी चेन्नई सुपरकिंग्स के प्री-सीजन कैंप के दूसरे दिन पीयूष चावला ने एक बेहतरीन गेंद पर धोनी को कर दिया बोल्ड ...
IPL 2020, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2020 के लिए शुक्रवार को दुबई में प्रैक्टिस शुरू की, धोनी ने नेट्स में किया रवींद्र जडेजा और पीयूष चावला का सामना ...